फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Masked miscreants raided the farmer leader's house and took away cash and jewellery

Pilibhit News: नकाबपोश बदमाशों ने किसान नेता के घर बोला धावा, नकदी व जेवरात ले गए

Sat, 23 Aug 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants raided the farmer leader's house and took away cash and jewellery
नौगवा पकड़िया में चोरी की घटना के बाद घर में फैला पड़ा सामान। स्रोत सोशल मीडिया
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया गांव में बृहस्पतिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर के घर पर धावा बोलकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर एसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना के समय यशपाल ठाकुर घर पर मौजूद नहीं थे। घर में उनके पिता सुरेश सिंह, मां भगवानदेई, भाई दान सिंह और भाभी आमिनी मौजूद थीं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि तड़के करीब चार बजे दो नकाबपोश बदमाश घर के सामने वाले हिस्से से अंदर दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले उनकी मां भगवानदेई को बंधक बनाया और धमकाकर मुख्य दरवाजा खुलवाया। इसके बाद बाहर खड़े अन्य बदमाश भी घर में घुस आए।करीब चार बदमाश बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने कमरों की तलाशी लेकर संदूक में रखे करीब 20 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। यही नहीं उन्होंने बुजुर्ग मां के गले में पहना सोने का लॉकेट और कानों के कुंडल भी उतरवा लिए। पीड़ित के अनुसार, करीब आठ तोला जेवरात बदमाश ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सुनगढ़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी पर कुछ देर बाद एसपी अभिषेक यादव और सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थिति को परखने के साथ घर के सदस्याें से जानकारी जुटाई। इस मामले में पीड़ित के भाई दान सिंह की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय का कहना है कि हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


पुलिस की टीमें सक्रिय, खंगाले जा रहे सीसी कैमरे
घटना के बाद अफसरों ने मौका मुआयना कर जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की तीन टीमें सक्रिय हुईं। घर के आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया गया है। एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed