{"_id":"6a14ab3a558dddd7870f78fe","slug":"married-womans-condition-worsens-after-suicide-attempt-hospitalized-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-160411-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आत्महत्या की कोशिश में विवाहिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आत्महत्या की कोशिश में विवाहिता की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
पीलीभीत। आत्महत्या का प्रयास करने वाली बरखेड़ा क्षेत्र की महानगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय विवाहिता सुमन की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में उसका उपचार चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, करीब 50 दिन पहले सुमन ने ससुराल में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। उस समय उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी और जिला अस्पताल में लंबे समय तक नली के सहारे उपचार चलता रहा। इसके बाद उसे परिजन घर ले गए थे।
सोमवार को अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सुमन मूल रूप से जहानाबाद क्षेत्र के गांव उगनपुर की निवासी है। उसके पिता लाखन ने बताया कि पुत्री की शादी तीन वर्ष पहले महानगर कॉलोनी निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। अभिषेक मंडी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। दंपती के दो मासूम बच्चे हैं। हालत बिगड़ने से परिवार में चिंता का माहौल है। संवाद