फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman thrown out of house for not meeting dowry demand

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 07 May 2024 09:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not meeting dowry demand
पुलिस ने दर्ज की छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाने की कोशिश की गई और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने युवती की ओर से उसके पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मुजफ्फरनगर निवासी अर्चना सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव गुलौली निवासी गौरव सिंह के साथ नौ मई 2022 को शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

मांग पूरी करने में असमर्थता व्यक्त करने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। मायके नहीं जाने दिया गया। सूचना पर उसके पिता और परिजन ससुराल पहुंचे। बाद में उसे 21 जुलाई 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अर्चना सिंह की ओर से उसके पति गौरव सिंह, ससुर छुन्नू सिंह, सास रामदेवी, जेठानी नीलम, जेठ सुरजीत, ननद निधि सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed