फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman insist on leaving husband and child and living with a girl in pilibhit

इश्क चढ़ा परवान : शादीशुदा महिला पति और बच्चे को छोड़कर एक युवती के संग रहने पर अड़ी

Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Sep 2021 01:36 AM IST
सार

  • मामला यहां तक बढ़ गया कि दोनों के बीच में समलैंगिकता का रिश्ता भी कायम हो गया।

विज्ञापन
Married woman insist on leaving husband and child and living with a girl in pilibhit
demo pic...

विस्तार

माधोटांडा क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला का एक अविवाहित युवती से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि शादीशुदा महिला ने अपने पति और बच्चे को छोड़ने के लिए भी तैयार हो गई वहीं दूसरी तरफ नियुक्ति भी शादीशुदा महिला के साथ रहने को तैयार हैं।

विज्ञापन


परिजनों को इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।दोनों के  समलैंगिक का यह रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


पूरनपुर विकासखंड के एक गांव का है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के एक युवक की शादी हुई थी।  दो साल बाद गांव की एक युवती का उसकी पत्नी की एक युवती से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। मामला यहां तक बढ़ गया कि दोनों के बीच में समलैंगिकता का रिश्ता भी कायम हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हालात यह है कि दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाकर हमसफर बनने का फैसला लिया है। मामला संज्ञान में आने के बाद गांव में एक दिन पहले मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। इसमें दोनों को समझाया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक वह एक दूसरे से  शादी करने को तैयार हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि महिला एक बच्चे की मां है और उसका पति खेती किसानी करता है। वह अपने पति को छोड़कर युवती के साथ विवाह करना चाहती है। सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि इस तरह के का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं आता थाने पर शिकायत आती है तो उसे देखाजाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed