{"_id":"66f31f9f49654f06de070687","slug":"married-woman-injured-after-falling-from-train-dies-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-122984-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेन से गिरकर घायल विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेन से गिरकर घायल विवाहिता की मौत
विज्ञापन
घुंघचाई। ट्रेन से गिरकर घायल हुई विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताते हैं कि ससुरालियों ने सूचना दिए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
खुटार थाना क्षेत्र के गांव बाजपुर निवासी माया देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी शिल्पी की शादी नौ साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. अजीतपुर बिल्हा निवासी सतीश के साथ की थी। इसमें उसने सामर्थ के अनुसार दहेज दिया था। बताया जाता है कि विवाहित बीमार चल रही थी। सोमवार को वह अपने देवर छोटू के साथ आजमगढ़ में एक दरगाह पर गई थी। वापस लौटने के दौरान बीसलपुर में विवाहिता ट्रैन में शौच के लिए जा रही थी। तभी ट्रेन से उसका पैर फिसल गया और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
मंगलवार को घायल विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि उनको सूचना दिए बगैर ही विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी लगने पर मायके पक्ष में कोहराम मच गया। विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे, उन्होंने हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इसके बाद मायके वाले घुंघचाई थाने पहुंचे और सूचना पुलिस को दी, जिस पर दरोगा विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ अंतिम संस्कार की जगह पर पहुंचे, लेकिन तब तक विवाहिता का शव जल चुका था।
विज्ञापन
मामले की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। बीसलपुर में ट्रेन से गिरने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।