फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman harassed for giving birth to two daughters; case registered against three, including husband.

Pilibhit News: दो बेटियां होने पर विवाहिता का उत्पीड़न, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

Sat, 25 Jul 2026 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman harassed for giving birth to two daughters; case registered against three, including husband.
जहानाबाद। थाना क्षेत्र की ग्राम झमामनगर निवासी आशा देवी ने एसपी के आदेश पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आशा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लिया निवासी हरीशंकर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दो पुत्रियां होने पर पति हरीशंकर, सास कुसुमा देवी और ससुर विजयपाल उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज में अतिरिक्त मांग करने लगे। विरोध करने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed