{"_id":"687aab7ca661d2741e0e6dbd","slug":"married-woman-filed-a-case-against-her-husband-mother-in-law-father-in-law-and-brother-in-law-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-139953-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विवाहिता ने पति, सास-ससुर और देवर पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विवाहिता ने पति, सास-ससुर और देवर पर दर्ज कराया केस
Sat, 19 Jul 2025 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव जमुनिया निवासी विवाहिता ने शुक्रवार को कोतवाली में पति, सास-ससुर और देवर पर उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिलसंडा के गांव जमुनिया निवासी अनीता देवी पुत्री मोतीलाल राठौर ने बताया कि उनका विवाह दो वर्ष पूर्व बीसलपुर कोतवाली के गांव खनंका निवासी अशोक राठौर के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख रुपये नकदी की मांग शुरू दी। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 14 जुलाई को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। अगले दिन जानकारी करने ससुराल गई उसकी मां तुलसी देवी और फुफेरा भाई राकेश कुमार से भी ससुराल वालों ने मारपीट की। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अनीता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें अनीता के पति अशोक राठौर, ससुर सत्य प्रकाश, सास लीलावती और देवर राम शंकर को नामजद किया गया है।