फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman fed poisonous substance for opposing love affair, report filed

Pilibhit News: प्रेमप्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता को खिलाया विषाक्त पदार्थ, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman fed poisonous substance for opposing love affair, report filed
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दूसरी लड़की के साथ प्रेमप्रसंग का विरोध करने पर पति ने उसे विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पिता की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के तेलमिल कॉलोनी निवासी अनिल प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने पुत्री ऐश्वर्या सिंह की शादी 12 फरवरी 2023 को कानपुर के कल्यानपुर क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी शांतनु सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इसको लेकर पति के अलावा ससुर दिनेश, सास विनीता, जेठ शैलेश, जेठानी मीरा पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। कुछ समय बाद दामाद पुत्री को दिल्ली ले गया। जहां कमरे में एक लड़की का फोटो टंगा देख पुत्री ने पता लगाया तो पति के प्रेमप्रसंग की बात सामने आई। आरोप है कि उसे अकेला छोड़ पति कई-कई माह घर से बाहर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर पति ने मारपीट करने के बाद पुत्री को विषाक्त पदार्थ खिला दिया। पुत्री को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed