फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman evicted for not receiving dowry

Pilibhit News: दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता को निकाला

Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman evicted for not receiving dowry
पुत्री के जन्म पर अस्पताल में पति ने पीटा, अस्पताल का खर्चा दिए बगैर चला गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को उसके पति की गैरमौजूदगी में घर से निकाल दिया गया। पति के लौटने पर विवाहिता को पति ने प्रसव के लिए निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया। आरोप है कि पुत्री का जन्म होने पर पति उसे अस्पताल में छोड़कर बिल का भुगतान किए बिना ही चला गया। दोबारा बुलाने पर अस्पताल में विवाहिता की पिटाई की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।


गांव हरीपुरकलां निवासी जैनम ने बताया कि चार साल पहले उसका निकाह फिरासत से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने कम दहेज का ताना देकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालियों ने पति की गैरमौजूदगी में गर्भावस्था में ही उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पति के वापस आने पर उसे प्रसव पीड़ा होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि पुत्री का जन्म होने पर पति फिरासत अस्पताल के बिल का भुगतान किए बिना ही चला गया। दोबारा बुलाने पर पति ने अस्पताल में उसकी पिटाई की। पति के जाने के बाद उसकी मां ने अस्पताल का भुगतान कर उसे घर ले आई। जैनम के पिता ने शराफत अली ने बताया कि तहरीर देने के बाद अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उल्टे समझौता का दवाब बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed