फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged

Pilibhit News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 30 Jun 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, murder alleged
पीलीभीत/कलीनगर। गांव सेल्हा में 27 जून की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि आपसी विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी महानंद विश्वास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री सुनीता की आठ माह पूर्व सेल्हा गांव निवासी मंटू हालदार के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति दहेज और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर नशे की हालत में विवाहिता के साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि 27 जून 2024 को पुत्री का उसके पति से झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान पुत्री ने उसके मोबाइल फोन पर काॅल की। जिसमें मारपीट की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल कटने के बाद मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली की पुत्री की मौत हो गई। इसके बाद रात करीब ढाई बजे परिजन मौके पर पहुंच गए। घर के आंगन के ही विवाहिता का शव पड़ा मिला। ससुराल के लोग घर से फरार थे। सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
शुक्रवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर पति के अलावा ससुर और उसके भाइयों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना के बाद से ससुराल के लोग घर से फरार भी हो गए। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मृतका की सेल्हा गांव में दूसरी शादी हुई थी। 27 जून को महिला के मोबाइल पर फोन आने को लेकर पति से विवाद हुआ था।

जिसके बाद महिला बच्चों के साथ अलग कमरे में सोने चली गई। रात को जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उनसे बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed