{"_id":"6674740a487e6adca506f1df","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118216-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बरखेड़ा। गांव खरगई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के बाद ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाए। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
सुनगढ़ी क्षेत्र के खगहा निवासी बाबूराम ने बताया कि पुत्री लीलावती (35) की शादी 11 वर्ष पूर्व बरखेड़ा क्षेत्र के खरगई गांव निवासी व्यक्ति के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति विवाहिता को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने लगा। कई बार पिटाई की।
विवाद के बाद पंचायत में फैसले भी हुए। आरोप है कि बुधवार को पिता को फोन पर जानकारी दी गई कि तबीयत खराब होने पर पुत्री को पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद हाल जानने के लिए पिता अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन
आरोप है कि अस्पताल में मौजूद दामाद ने इलाज कराने की बात से इनकार करते हुए पुत्री के घर पर होने की बात कही। पिता अस्पताल से घर पहुंचा तो ससुराल में पुत्री मृत मिली। पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर बरखेड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो दिन पूर्व भी दामाद व उसके परिजनों पर विवाहिता की पिटाई करने का आरोप लगाया है। मृतका के दो पुत्री और एक पुत्र हैं। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।