फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 07 May 2024 09:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
-मौत के बाद ससुराल वाले शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियाें में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के आने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए। मायके पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सुनगढ़ी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जिला शाहजहांपुर के थाना पुवायां के गांव पिपरिया वीरसिंहपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिखा (24) की शादी थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी सचिन पुत्र नरेश कुमार के साथ सात मई 2023 को की थी। सचिन काम के सिलसिले में बाहर रहता है। कुछ दिन पूर्व पुत्री शिखा अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन

शनिवार को सचिन के आने के बाद रविवार को छोटा पुत्र प्रशांत बहन को छोड़ने के लिए उसकी ससुराल गया। इसके बाद वह अपनी बहन के यहां ही रुक गया। गांव में ही लड़की की बुआ श्यामा देवी भी रहती हैं। मंगलवार को बुआ ने जानकारी दी कि उसकी पुत्री की तबीयत खराब है। उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी और ससुराल पक्ष के लोग भी मौके से फरार थे। वीरेंद्र के पुत्र प्रशांत ने आरोप लगाया कि बहन के ससुरालियों ने उसे घर पर जानकारी न देने के लिए बंद कर दिया था और उसका फोन भी छीन लिया था।

जैसे-तैसे वहां से निकलकर उसने मामले की जानकारी बुआ को दी। तब बुआ ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मामले की सूचना सुनगढ़ी पुलिस को दी। सूचना पर सुनगढ़ी व कोतवाली पुलिस दोनों मौके पर पहुंच गए। मामला गजरौला क्षेत्र का होने के कारण गजरौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गजरौला थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed