फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman dies, murder accused in suspicious circumstances

Pilibhit News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 05 Jul 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, murder accused in suspicious circumstances
गांव गाजीपुर कुंडा में महिला की मौत के बाद एकत्र परिजन व अन्य।संवाद
बरखेड़ा/पीलीभीत। गाजीपुर गांव में बृहस्पतिवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में ही कुंडे के सहारे अंगोछा से बनाए गए फंदे से महिला का शव लटकता मिला। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहेड़ी क्षेत्र के गांव कुंडरा कोठी निवासी महिला जगदेई (25) की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा निवासी हरिओम के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। चर्चा है कि बुधवार रात मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह होने पर पत्नी ने मायके जाने के लिए रुपये मांगी। इसपर पति रुपये लाने की बात कहकर बरखेड़ा चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद घर लौटा तो कमरे से बच्चों के रोने की आवाज सुनाई दी। इसपर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा तोड़ा तो पत्नी का फंदे से शव लटका मिला। जानकारी के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। पति ने घटना की जानकारी ससुराल वालों को दी। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए बरखेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed