फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman beaten for not getting bike and cash, infant girl also snatched away

Pilibhit News: बाइक व नकदी न मिलने पर विवाहिता को पीटा, दुधमुंही बच्ची को भी छीना

Mon, 12 Aug 2024 10:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for not getting bike and cash, infant girl also snatched away
पीलीभीत। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर छह माह की बच्ची को छीनने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा पकड़िया निवासी नाजिया ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 फरवरी 2022 को उसकी शादी पूरनपुर के शेरपुर कला गांव निवासी शमीमुद्दीन के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन उससे पति के अलावा ससुर ताजुद्दीन, सास ललिया बेगम, फैजान व रेहान संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। न देने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुत्री के जन्म के बाद आरोपी और परेशान करने लगे। आरोप है कि बच्ची को मारने का प्रयास भी किया गया। परेशान होकर वह मायके आकर रहने लगी। 15 अप्रैल को ससुराल के लोग मायके आए और दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने लगे। बच्ची को छीन लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


दहेज में कार की मांग पूरी न विवाहिता को दी यातनाएं

गजरौला। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को यातनाएं दी। तीन साल के पुत्र को छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव अजारी निवासी माया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच साल पूर्व उसकी शादी न्यूरिया क्षेत्र के गांव ललपुरिया निवासी शिव कुमार के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत के अनुसार 60 हजार रुपये नगद समेत बाइक और जेवरात दिए, लेकिन उससे पति के अलावा, सास नेभा देवी, जेठ धर्मेन्द्र व नंद गीता देवी खुश नहीं थे। दहेज में कार की मांग करते हुए विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। तीन साल के पुत्र को छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद

--
दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई

बीसलपुर। विवाहिता ने रविवार रात कोतवाली में बरेली में रहने वाले ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका निकाह बरेली के थाना क्योलड़िया के एक गांव के युवक से दो वर्ष पहले हुआ था। ससुराली कम दहेज मिलने पर उसका उत्पीड़न करने लगे। कई बार समझौते का प्रयास भी हुआ, लेकिन ससुराली नहीं माने। एक हफ्ते पूर्व वर पक्ष ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। विवाहिता ने कोतवाली में ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में दो महिलाओं सहित पांच को आरोपी बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed