{"_id":"6a90961c0f750a1d4500a32d","slug":"markets-buzz-with-raksha-bandhan-shopping-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-167530-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रक्षाबंधन पर खरीदारी से बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रक्षाबंधन पर खरीदारी से बाजार गुलजार
विज्ञापन
बाजार में राखियां पसंद करती महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी से मिठाई तक की खूब हुई खरीदारी, कई मार्गों पर लगा जाम
पीलीभीत। रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। बहनें भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करेंगी। पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। बहनों ने भाइयों के लिए पसंदीदा राखियां, मिठाई और उपहार खरीदे। दोपहर बाद खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी, जबकि शाम होते-होते प्रमुख बाजारों में पैर रखने तक की जगह मुश्किल हो गई। बाजार में बढ़ी भीड़ और वाहनों की आवाजाही के कारण कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई और जाम की स्थिति बनी रही।
शहर के स्टेशन रोड समेत प्रमुख बाजारों में राखियों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों की राखियों से सजे स्टॉल राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। दुकानदारों ने इस बार बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तरह की राखियां उपलब्ध कराईं। बाजार में करीब 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की विशेष राखियां बिक्री के लिए सजी थीं। संवाद
--
कार्टून और खिलौना आधारित राखियों की मांग रही ज्यादा
बच्चों के लिए कार्टून और खिलौना आधारित राखियों की खूब मांग रही। वहीं युवतियों और महिलाओं ने भाइयों के लिए ओम, रुद्राक्ष, नग, मोती, चंदन आदि से बनी राखियां पसंद कीं। कई बहनें राखी खरीदने से पहले अलग-अलग दुकानों पर डिजाइनों और कीमतों की तुलना करती भी नजर आईं। महंगाई का असर खरीदारी पर दिखाई देने के बावजूद त्योहार के उत्साह में कोई कमी नहीं रही।
विज्ञापन
--
मिठाई की दुकानों पर भी बढ़ी रौनक
रक्षाबंधन को लेकर मिष्ठान भंडारों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। दुकानों के काउंटर काजू बर्फी, गुलाब जामुन, मोतीचूर के लड्डू, घेवर और विभिन्न प्रकार की मिक्स मिठाइयों से सजे नजर आए। बहनें भाइयों के लिए मिठाई खरीदने के साथ ही घर के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए भी मिठाइयां लेती दिखाई दीं। कई दुकानों पर पैकिंग और गिफ्ट पैक तैयार करने की व्यवस्था भी की गई थी।
बाजार में बृहस्पतिवार को अच्छे प्रतिष्ठानों पर मिठाई करीब 600 रुपये प्रति किलो तक के भाव में बिकी। कीमत अधिक होने के कारण कुछ ग्राहक खरीदारी से पहले अलग-अलग दुकानों पर भाव की जानकारी लेते दिखाई दिए। इसके बावजूद त्योहार को देखते हुए मिठाई की बिक्री में तेजी रही।
--
गिफ्ट की दुकानों पर भी उमड़े ग्राहक
राखी और मिठाई के साथ भाइयों को उपहार देने के लिए भी बहनों ने जमकर खरीदारी की। कपड़े, परफ्यूम, कॉस्मेटिक, घड़ी, पर्स और अन्य उपहार सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी रही। कई बहनें राखी के साथ भाई की पसंद का उपहार लेने के लिए दुकानों पर मोलभाव करती नजर आईं।