{"_id":"617aea275a438d51ab264803","slug":"mardar-pilibhit-news-bly464461178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी झगड़े में तीन मासूम बच्चों को अनाथ कर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी झगड़े में तीन मासूम बच्चों को अनाथ कर गए
विज्ञापन
दंपती की मौत के बाद गुमशुम बैठे बच्चे और परिवार वाले। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत/बीसलपुर। दंपती के आपसी झगड़े से तीन मासूम जिंदगियां अनाथ हो गई है। वहीं मृतका की मां राम प्यारी कभी दामाद तो कभी बेटी के शव को देकर बिलखती रही। खुद को किसी तरह संभालकर बच्चों को पुचकारती रहीं।
बरेली के कस्बा फरीदपुर निवासी सुनील राठौर (35) का विवाह बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया निवासी रजनी (30) से 14 वर्ष पहले हुआ था। ससुराल में ससुर और साले नहीं होने से सुनील शादी के बाद ही रहने लगा था। सास और बच्चों के साथ सुनील काफी खुश था, मगर उसकी पत्नी रजनी से वह परेशान था। लोगों ने बताया कि आए दिन रजनी घर से चली जाती थी। इससे उसकी बूढ़ी मां भी परेशान थी। एक सप्ताह पहले भी रूबी कहीं चल गई थी। बाद में सुनील उसे खोजकर मनाकर ले आया। दोनों ने अपने मासूम बच्चों की भी परवाह नहीं की। पांच वर्षीय कामिनी, तीन वर्षीय श्रुति और दो वर्षीय अंश का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपसी झगड़े के चलते पहले पति ने पत्नी के सिर में लोहे के पाइप से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। दोनों की मौत हो गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों के शव निकाले गए हैं।
विज्ञापन
- डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी