फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mardar

पोस्टमार्टम में वृद्धा की मौत का राज स्पष्ट नहीं, पूरी तरह से जल गईं थीं हड्डियां

Wed, 15 Sep 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
mardar
पूरनपुर। डंडा से पीटकर वृद्धा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका। जांच में अस्थियों का जलना पाया गया। पुलिस ने हत्यारोपी दत्तक पुत्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। आरोपी का मंगलवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना रविवार देरशाम घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव मटेहना कॉलोनी नंबर नौ में हुई थी। शंकर यादव के दत्तक पुत्र सूर्यकांत ने नशे में घर पहुंचकर अपने परिवार वालों से मारपीट शुरू कर दी थी। पुत्रवधू रीमा की पिटाई पर उसकी अकाली देवी ने विरोध किया। रीमा तो पिटाई के भय से अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर घर से गांव में चली गई। इस दौरान सूर्यकांत ने डंडा से पीटकर अपनी मां अकाली देवी की हत्या कर दी थी। सुबह रीमा देवी के घर पहुंचने पर शव घर में पड़ा मिला था। सूर्यकांत ने आनन-फानन में घर के समीप अपनी मां का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद फिर शराब के नशे में घर पहुंचे सूर्यकांत ने पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चिता से हड्डियों को बरामद किया। उन्हें पोस्टमार्टम को भेजा था। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका। हड्डियां आग से जल गईं थीं। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर उसके घर से हत्या में प्रयुक्त किया गया डंडा बरामद कर मंगलवार को उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed