{"_id":"7e6fc49963f999964f96cfcd6da14c3e","slug":"manrega-majduro-ka-pradershan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन
दियोरिया/पीलीभ्ाीत
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वर्ष से मजदूरी न मिलने से नाराज गांव टेहरी के मनरेगा मजदूरों ने पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
गांव टेहरी के मनरेगा मजदूर रविवार को प्राथमिक विद्यालय के पास जमा हुए और दो वर्षों से मजदूरी न मिलने को लेकर पंचायत विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। उनका आरोप था कि पंचायत विभाग जान बूझकर मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है।
वे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। लोगों ने 15 फरवरी तक मजदूरी का भुगतान न होने पर 16 फरवरी से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी। एक घंटे बाद मजदूरों ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया।
प्रदर्शन करने वालों में इकरार, नसरुद्दीन, नईम खां, नसीर खां, छेदालाल, लल्ला खां, नवाब खां, आमिर खां, नेतराम, छोटेलाल, इंतजार, अनीस, शराफत, बाबू, कयूम, सोमवती, सुम्मेर लाल, मुनीज बेगम, राजकुमार, अशफाक और पंचम लाल आदि मनरेगा मजदूर शामिल थे।