फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Manoj won the 800 meter race

Pilibhit News: 800 मीटर दौड़ में मनोज ने मारी बाजी

Mon, 07 Oct 2024 10:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Manoj won the 800 meter race
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीन दिवसीय 68वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुभारंभ किया। इस दौरान 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में एसएन इंटर कॉलेज के मनोज कुमार प्रथम, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के अमित द्वितीय और पब्लिक इंटर कॉलेज के ही सूरज तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में वीरांगना अवंतीबाई कॉलेज की ज्योति पंत प्रथम, एसआरजी इंटर कॉलेज पुरैना की काजल द्वितीय, वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज की शीतल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पुरनपुर की तजीम खान प्रथम, एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर के कुंवर पाल द्वितीय, जहानाबाद इंटर कॉलेज के शारिक खां तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज की लक्ष्मी प्रथम, चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की कुमकुम द्वितीय, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की तृप्ति तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब जूनियर 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर के पुष्पेंद्र सिंह प्रथम, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर के गुरप्रीत द्वितीय, जूनियर हाईस्कूल पुरैनिया बरखेड़ा के पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। सब जूनियर 600 मी बालिका वर्ग में की दौड़ में एस आर बालिका इंटर कॉलेज की रुचि प्रथम, गुरुनानक पब्लिक इंटर कॉलेज करनापुर की दीपा द्वितीय ,चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर की प्रीति वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में जहानाबाद इंटर कॉलेज के तैजीव प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज गभिया के धर्मवीर द्वितीय, जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज बीसलपुर के मोहित तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत की पायल प्रथम, वीरांगना अवंतीबाई बालिका इंटर कॉलेज की छाया द्वितीय, एसआर इंटर कॉलेज पुरैना की माया तृतीय स्थान पर रहीं।
सब जूनियर गोला फेंक प्रतियोगिता में जूनियर हाईस्कूल बूंदी भूड़ की सुजीता प्रथम, अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज की सलोनी द्वितीय, जूनियर हाई स्कूल बूंदी बोर्ड की श्वेता तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में प्रशांत शुक्ला, हरद्वारी लाल, हामिद अली, संजय पांडे, रीना मिश्रा आदि शामिल रहे। डीआईओएस अचल कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, जाहिद, मीना कुमारी, डाॅ. जावेद अहमद आदि शिक्षक, प्रधानाचार्य मौजूद रहे। शुभारंभ के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed