फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   mandi

आढ़तियों पर मंडी कर्मचारी से अभद्रता और अभिलेख फाड़ने का आरोप

Tue, 20 Apr 2021 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
mandi
बीसलपुर। मंडी समिति के पांच आढ़तियों ने गेट पर तैनात कर्मचारी पर पहले बिना एंट्री वाहनों को प्रवेश कराने का दबाव बनाया। इनकार करने पर गाली-गलौज करते हुए कर्मचारी से अभद्रता की। फिर अभिलेख भी फाड़ दिए। मंडी सचिव ने मामला संज्ञान में आने पर आढ़तों का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति कर एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

मंडी सहायक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी ड्यूटी मंडी समिति गेट पर रहती है। मंडी में पहुंचने वाले समस्त अनाज लदे वाहनों की एंट्री करने की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। आरोप है कि पांच आढ़ती अपने यहां पहुंचने वाले अनाज लदे वाहनों की इंट्री न करने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर सोमवार दोपहर को पांचों आढ़तियों ने गाली गलौज कर अभद्रता की। अभिलेख भी फाड़ दिए। इसकी शिकायत मंडी सचिव प्रभात से की गई। जिसके बाद पुलिस को पांचों आढ़तियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मंडी सचिव ने बताया कि कर्मचारियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पांचों आढ़तियों के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। उनके आढ़त के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति कर एसडीएम को भेज दी है। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम राकेश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मंडी सचिव की ओर से भेजी गई रिपोर्ट देखने के बाद निष्पक्ष और सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed