फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mandal president elected, now the claim for the post of district president intensifies

Pilibhit News: मंडल अध्यक्ष निर्वाचित, अब जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी तेज

Tue, 31 Dec 2024 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 31 Dec 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mandal president elected, now the claim for the post of district president intensifies
पीलीभीत। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी हो गई। सोमवार को पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी गोपाल अंजान ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचित 16 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। निर्वाचित जिला प्रतिनिधियों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इसी के साथ ही जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए दौड़ तेज हो गई।
विज्ञापन



पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में नगर समेत पांच मंडल अध्यक्ष हैं। बरखेड़ा और पूरनपुर में चार-चार मंडल अध्यक्ष चुने गए। वहीं, बीसलपुर में तीन मंडल अध्यक्ष बने हैं। इसी तरह जिला प्रतिनिधियों के नाम भी घोषित किए गए। मंडल और जिला प्रतिनिधि निर्वाचन में जातिगत समीकरण भी साधा गया है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों के नाम घोषित होते ही जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी तेज हो गई है। जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में जिले के संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी शामिल हो गए हैं। इसमें उपाध्यक्षों के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कई कार्यकर्ता भी जोर-आजमाइश में लगे हैं। बड़े नेताओं को भी पाले में करने का प्रयास हो रहा है। हालांकि चुनाव अधिकारी अभी नामांकन न होने की बात कह रहे हैं।

--





पीलीभीत विधानसभा

नगर- इंद्रेश चौहान

अमरिया- प्रमोद कश्यप

ललौरीखेड़ा- सुमित सागर

बरहा- अनीता कश्यप

जहानाबाद- भारत राजपूत

--

बरखेड़ा विधानसभा

न्यूरिया- महेंद्र पाल राजपूत

मरौरी- महेश राजपूत

बरखेड़ा कला - प्यारेलाल कश्यप

गजरौला- कपिल सिंह

--

पूरनपुर विधानसभा

पूरनपुर- हर्ष प्रधान

कलीनगर- भगवती सिंह

घुंघचाई- संजीव त्रिवेदी

रामनगर- विजय सिंह

--

बीसलपुर विधानसभा

ईंटगांव- बृजेश शुक्ला

बीसलपुर देहात- हजारी लाल वर्मा

बिलसंडा- संजीव मौर्या
---
यह चुने गए जिला प्रतिनिधि
मनोज मिश्रा, मान सिंह राठौर, महेश कुमार गंगवार, रामानंद सिंह, सुरेश गुप्ता, दीपचंद राठौर, सत्यपाल वर्मा, लक्ष्मीकांत भोजवाल, सुनील गुप्ता, रोहित मिश्रा, राम बहादुर शर्मा, हरिओम प्रजापति, सुभाष श्रीवास्तव, महेंद्र पाल वर्मा, संगम बाजपेयी व रजत सागर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed