{"_id":"6a081b56072fcc36cb055dfa","slug":"man-murders-his-brother-in-law-in-pilibhit-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में जीजा ने की साले की हत्या: बहन के घर समझौता कराने गया था युवक, हमले में चाचा समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में जीजा ने की साले की हत्या: बहन के घर समझौता कराने गया था युवक, हमले में चाचा समेत दो घायल
Sat, 16 May 2026 12:57 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 16 May 2026 12:57 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक अपनी बहन के घर समझौता कराने गया था। आरोप है कि बहनोई और उसके परिजनों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में मृतक का चाचा और बहन घायल हुई है।
विज्ञापन
जीशान का फाइल फोटो, मृतक के चाचा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बहन-बहनोई के बीच हुए विवाद को सुलझाने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव शेरपुर कलां निवासी जीशान (28 वर्ष) अपनी बहन नेहा और बहनोई हसीब के बीच चल रहे विवाद में समझौता कराने हसीब के घर गया था। इस दौरान वहां विवाद बढ़ गया और जीशान को बेरहमी से पीटा गया। घटना में जीशान की बहन नेहा और उसके चाचा जानिसार भी घायल हुए हैं। जीशान के पिता इरशाद ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और जांच
पुलिस ने जीशान के पिता इरशाद की तहरीर पर मामला दर्ज किया है। इसमें हसीब के साथ-साथ छह अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन