फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   man found dead on the roadside with injury marks on his head in pilibhit

Pilibhit News: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का शव, सिर में चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 10 Feb 2025 02:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में एक युवक की मौत हो गई। रविवार रात उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
man found dead on the roadside with injury marks on his head in pilibhit
मृतक युवक का फाइल फोटो, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में फसल की सिंचाई करने गए युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने बताया कि मृतक के सिर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


घटना जहानाबाद क्षेत्र के परैवा वैश्य गांव की है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई सुरेंद्र कुमार (36 वर्ष) पुत्र दीपचंद रविवार रात करीब आठ बजे गांव के निकट स्थित खेत पर सिंचाई कार्य करने के लिए घर से निकला था। देर रात उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: इन जिलों के किसानों को 481 करोड़ रुपये की चोट, चीनी मिलों में पेराई सत्र बंद करने की तैयारी; ये है कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरेंद्र ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर देखा तो उसके सिर पर चोट लगी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed