फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Man accused of robbing friend of cash, phone after plying him with alcohol on train

Pilibhit News: ट्रेन में साथी पर शराब पिलाकर नकदी, फोन लूटने का आरोप

Tue, 14 Apr 2026 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Man accused of robbing friend of cash, phone after plying him with alcohol on train
घुंघचाई। मजदूरी कर वापस घर लौट रहे युवक को शराब पिलाकर साथी ने ट्रेन में लात-घूंसों से उसकी पिटाई की। उसके बेहोश हो जाने के बाद नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

गांव कैशोपुर निवासी उमा देवी ने बताया कि उसका पुत्र प्रदीप गांव निवासी एक युवक के साथ काम करने के लिए बाहर गया हुआ था। पांच अप्रैल को उनका पुत्र अपने उसी साथी के साथ ट्रेन से वापस घर लौट रहा था। आरोप है कि उसके पुत्र को उसके साथी ने पहले शराब पिलाई। उसके बाद ट्रेन में ही लात-घूसों से पीटा, जिससे उनका पुत्र बेहोश हो गया। आरोप लगाया कि पुत्र के पास से पांच हजार की नकदी और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। होश आने पर पुत्र जैसे तैसे घर पहुंचा। ट्रेन के अंदर युवक के साथ हुई मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के बाद कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed