फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Malfunction at midnight able to walk away sugar

खराबी दूर होने पर आधी रात को चल पाई चीनी मिल 

Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 07 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
 दि किसान सहकारी चीनी मिल की खराबी दूर कर मंगलवार रात्रि मध्यरात्रि से चीनी मिल को चालू करवा दिया गया। धीमी गन्ना तौल को लेकर गन्ना से भरे वाहनों की लाइनें दूसरे दिन भी आसाम हाइवे पर लगी रहीं। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हुई। चीनी मिल गुरुवार से गन्ना सप्लाई का भुगतान शुरू करेगी। 
विज्ञापन

बॉयलर ट्यूब फटने से दि किसान सहकारी चीनी मिल मंगलवार को अपरान्ह करीब दस बजे बंद हो गई थी। मिल का पेराई कार्य  ठप हो जाने से गन्ना भरे वाहनों का आसाम हाइवे पर पश्चिम में चीनी मिल के पहले गेट तक और पूरब में पुलिया के समीप तक जाम लग गया। इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ा। किसान और चीनी मिल से जुड़े लोग खराबी को एक-दो दिन में ठीक होने की उम्मीद जता रहे थे। किसानों का कहना था कि बॉयलर ट्यूब ठंडी होने के बाद उस पर कार्य शुरू होगा। इसमें एक-दो दिन लगना तो तय है। हालांकि चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक ने मंगलवार की देररात तक खराबी दूर कर चीनी मिल चलवाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि खराबी दूर का मिल को मंगलवार को रात करीब बारह बजे चलवा दिया गया। तब से मिल पूरी क्षमता में फिर से चलने लगी है। उन्होंने बताया कि किसानों को गन्ना सप्लाई का भुगतान भी बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed