{"_id":"64e4fbda075c481b5d0dab2a","slug":"major-dhyan-chands-birth-anniversary-will-be-celebrated-as-sports-day-on-29-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-3097-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 29 को खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी मेजर ध्यानचंद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 29 को खेल दिवस के रूप में मनाई जाएगी मेजर ध्यानचंद की जयंती
Tue, 22 Aug 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
क्रीड़ा समिति की बैठक में चर्चा करते सदस्य ।
पीलीभीत। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में जनपदीय विद्यालय कीड़ा समिति की बैठक हुई। बैठक में शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम की जनपदीय और मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के वार्षिक कार्यक्रम की घोषणा की गई। इसके साथ ही जिला क्रीड़ा समिति का नवीनीकरण भी किया गया।
समिति के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक के आदेशानुसार महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन सभी विद्यालयों में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा विजयी छात्र, छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
शैक्षिक सत्र 2023- 24 को लेकर शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुसार परिषदीय बेसिक विद्यालयों में अध्ययनरत अंडर 14 आयु वर्ग के छात्र छात्राओं के साथ-साथ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों के छात्र ,छात्राएं भी जनपदीय, मंडलीय और प्रदेशीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ा समिति का नवीनीकरण कर कोषाध्यक्ष पद पर राम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र गंगवार को नामित किया गया। बेनहर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक देव सिंह को सदस्य, पिंकी देवी पाल को सदस्य नामित किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों में योगेश कुमार गंगवार को नामित किया गया। सत्र 2023-24 में जनपदीय क्रीड़ा रैली के आयोजन का दायित्व ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को सौंपा गया।
बैठक में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के लोकेश कुमार, एबीएसए सत्यदेव, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनीता रानी, सीएनडीएस कलीनगर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहगढ़, प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रधानाचार्य एसएन कॉलेज जावेद अहमद, प्रधानाचार्य इकरा पब्लिक स्कूल अखलाक हसन खान मौजूद रहे।