{"_id":"618272d754e5d407617cbcd8","slug":"magistrate-car-meets-accident-with-a-scooty-on-pilibhit-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: स्कूटी सवार से टकराकर खाई में गिरी मजिस्ट्रेट की कार, मौके पर मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: स्कूटी सवार से टकराकर खाई में गिरी मजिस्ट्रेट की कार, मौके पर मची चीखपुकार
Wed, 03 Nov 2021 05:00 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 03 Nov 2021 05:00 PM IST
सार
हादसा पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज क्षेत्र में हुआ। मजिस्ट्रेट का चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पलटते हुए खाई में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत से बदायूं जा रही पीलीभीत की न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सागर की कार बुधवार को सामने से आ रही स्कूटी सवार से टकरा गयी। हादसा पीलीभीत रोड पर हाफिजगंज क्षेत्र में हुआ। मजिस्ट्रेट का चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और वह पलटते हुए खाई में जा गिरी।
घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कार को सीधा करके उसमें फंसी मजिस्ट्रेट निधि सागर और उनके चालक हरिकिशन को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक यूसुफ को सीओ नवाबगंज ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।