फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Madhotanda canal: Farmers are worried due to non-availability of water

माधोटांडा रजवाहा : पानी न मिलने से किसान परेशान

Thu, 26 Jun 2025 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Madhotanda canal: Farmers are worried due to non-availability of water
माधोटांडा रजवाहा के साइफन पर कटान स्थल पर किया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद - फोटो : शहर में आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भरा पानी।
कलीनगर। माधोटांडा रजवाहे में रिसाव के बाद कटे साइफन पुल के आगे के भाग की तीसरे दिन भी मरम्मत जारी रही। कटान स्थल तक पानी रोकने के लिए कई जगह कटिंग के साथ ही साइफन के अपस्ट्रीम में रेत के बोरे भरकर नहर को पूरी तरह से बंद किया गया। मिट्टी पटान के बाद अब जिओ सीट लगाई जा रही है। वहीं चौथे दिन भी पानी बंद रहने से किसानों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र में हरदोई ब्रांच के ऊपर बने माधोटांडा रजवाहे के साइफन के अपस्ट्रीम में चार दिन पूर्व पानी का रिसाव होने से पुल के आगे का भाग कट गया था। इससे क्षेत्रीय किसानों और सिंचाई विभाग के अभियंताओं में हड़कंप मच गया था। कटान होने से पूरनपुर और कलीनगर के करीब 100 गांवों के सैकड़ों किसानों के सामने फसलों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया था।
विज्ञापन

मामला सुर्खियों में आया तो केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के दखल के बाद सिंचाई विभाग ने तेज गति से मरम्मत कार्य शुरू कराया। सैकड़ों ट्राॅली मिट्टी कटान स्थल पर डाली गई, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से सोमवार रात गेट खोलने से नहर में पानी आने से मरम्मत कार्य बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बुधवार को रजवाहे के हेड से लेकर कटान स्थल तक कई जगह पानी रोकने के लिए नहर में कटिंग कराई गई। इसके साथ ही साइफन के अपस्ट्रीम में बोरों में रेत भरकर लगवाए गए।
अभियंताओं की मौजूदगी में मिट्टी के पटान के बाद जिओ सीट के अलावा कंक्रीट डलवाने का कार्य शुरू किया गया। फिलहाल नहर के डौले के साथ खारजा नहर के भाग को भी मजबूती दी जा रही है। एई योगेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्य की लगातार निगरानी भी की जा रही है।


--
पानी नहीं मिलने से धान की बोआई प्रभावित
क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि रजवाहा को बंद हुए तीन दिन बीत गए। मरम्मत कार्य पूरा होने में अभी कई दिन लगने की संभावना है। ऐसे में धान की बोआई के समय खेतों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। अभी सिर्फ 30 फीसदी ही धान की बोआई हो सकी है। मजबूर होकर कलीनगर और पूरनपुर के सैकड़ों किसान अपनी जेब से पैसे खर्च कर इंजन से खेत में पानी भरने में जुटे हैं।

माधोटांडा रजवाहा के साइफन पर कटान स्थल पर किया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद

माधोटांडा रजवाहा के साइफन पर कटान स्थल पर किया जा रहा मरम्मत कार्य। संवाद- फोटो : शहर में आईटीआई के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर भरा पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed