{"_id":"685aa7790c248cabd50ccea3","slug":"made-obscene-photos-viral-threatened-on-protest-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-138402-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अश्लील फोटो बनाकर किए वायरल, विरोध पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अश्लील फोटो बनाकर किए वायरल, विरोध पर धमकाया
विज्ञापन
माधोटांडा पुलिस ने जहानाबाद क्षेत्र निवासी आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। आरोपी ने एडिट कर युवती के अश्लील फोटो बनाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़ित के परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने युवती और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। माधोटांडा पुलिस ने एसपी के आदेश पर जहानाबाद क्षेत्र निवासी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने एसपी के आदेश पर माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया कि उसकी बहन की शादी जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोप है कि उसके बहनोई के भाई ने उसकी अविवाहित बहन के अश्लील फोटो बनाकर उसकी फेसबुक आईडी पर भेजे।
पुलिस से शिकायत करने पर दो दिसंबर 2024 को आरोपी अपने पिता व गांव के अन्य लोगों के साथ माधोटांडा आया और थाने में गलती मान ली। बदनामी से डर से उसने भी समझौता कर लिया। आरोप है कि 10 दिन पूर्व आरोपी ने दोबारा कई मोबाइल नंबरों पर बहन के अश्लील फोटो बनाकर भेज दिए। इसके अलावा मैसेज भेजकर शादी न करने पर उसकी बहन व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।