फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lovely Kings triumph in cricket league; Farhan named Man of the Match.

Pilibhit News: क्रिकेट लीग में लवली किंग्स ने मारी बाजी, फरहान बने मैन ऑफ द मैच

Thu, 11 Jun 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lovely Kings triumph in cricket league; Farhan named Man of the Match.
शहर के इनी​शियम स्कूल में खेला जा रहा मैच। स्रोत विभाग।
पीलीभीत। पीलीभीत प्रीमियर लीग सीजन-1 का तेरहवां मैच गोल्ड हंटर्स और लवली किंग्स 11 के बीच खेला गया। इसमें लवली किंग्स 11 ने मैच चार विकेट से जीत लिया। शहर के इनीशियम स्कूल परिसर में मैच खेला जा रहा है। बुधवार को हुए मैच में टॉस जीतकर गोल्ड हंटर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बीस ओवर में छह विकेट खोकर 142 रन का स्कोर बनाया। अरशान अंसारी ने सर्वाधिक नाबाद 50 रन बनाए और विशाल ने 24 रनों का योगदान दिया। लवली किंग्स 11 की तरफ से सर्वाधिक दो विकेट फरहान ने चटकाए व तनमय, भव्य और सैफ ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लवली किंग्स 11 ने 19.4 ओवर में छह विकेट खोकर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। लवली किंग्स की तरफ से सर्वाधिक 30 रन अभय ने बनाए। तनमय ने 23 और जैद ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। लवली किंग्स की तरफ से अफनान ने दो विकेट चटकाए। मैन ऑफ द मैच फरहान को चुना गया। इस मैच के मुख्य अतिथि गुलशन नमन ज्वेलर्स रहे। अंपायर की भूमिका में रिजवान और एकांश व कमेंटेटर की भूमिका नातिक और गगन प्रताप ने निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed