फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Lovely Cricket Club Bilsanda won the match by five runs

Pilibhit News: लवली क्रिकेट क्लब बिलसंडा ने पांच रन से जीता मैच

Sat, 07 Jun 2025 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 07 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lovely Cricket Club Bilsanda won the match by five runs
मैन ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान करते आयोजक स्रोत : आयोजक
बिलसंडा। नगर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन खेले गए मैच में लवली क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को सौरभ इलेवन बरेली और लवली क्रिकेट क्लब बिलसंडा के बीच मैच खेला गया। सौरभ इलेवन बरेली की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लवली क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 122 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौरभ इलेवन बरेली की टीम 117 रन ही बना सकी। लवली क्रिकेट टीम ने पांच रन से मैच जीत लिया। बल्लेबाज इदरीश अंसारी ने 43 रन बनाए और चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बृहस्पतिवार की देर शाम अमन इलेवन पीलीभीत और निगोही वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। अमन इलेवन ने 51 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अजय प्रताप रहे। उन्होंने 45 रन बनाए और तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed