फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   love affair

धोखा मिलने पर प्रेमिका घर आ धमकी तो छत के रास्ते भागा युवक, हंगामा

Tue, 14 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
love affair
पीलीभीत। प्रेमी के धोखा देने के बाद प्रेमिका पहले अपनेघर पहुंची। वहां परिवार के सदस्यों ने उसे स्वीकारने से इनकार कर दिया तो वह प्रेमी को तलाशते हुए उसके घर आ धमकी। अचानक प्रेमिका को सामने देखकर प्रेमी छत के रास्ते घर से भाग गया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर प्रेमिका को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। मामले में तहरीर न मिलने पर कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शहर का एक युवक पिछले काफी समय से गुजरात की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पर काम करने वाली न्यूरिया की युवती से उसका प्रेमप्रसंग हो गया। शुक्रवार को दोनों गुजरात से साथ घर के लिए रवाना हुए। बरेली के सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रेमी किसी बहाने से प्रेमिका को वहीं छोड़कर अपने घर आ गया। इसके बाद प्रेमिका अपने मामा के घर गई। वहां से मामा उसे लेकर न्यूरिया पहुंचे। प्रेमप्रसंग का पता चलने पर प्रेमिका की मां ने स्वीकारने से इनकार कर दिया। घर पर प्रवेश भी नहीं दिया। इसके बाद प्रेमिका पहले तो परेशान होकर भटकती रही और फिर रविवार शाम जानकारी करके प्रेमी के घर पहुंच गई। अचानक प्रेमिका को घर में देख प्रेमी के पसीने छूट गए। वह छत के रास्ते घर से भाग गया। प्रेमी के घर काफी हंगामा करने के बाद प्रेमिका ने पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाली और यूपी 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को कोतवाली लाकर पूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराकर युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। न्यूरिया से उसके परिवार वाले भी बुला लिए गए। काफी देर चली बातचीत के बाद युवती को परिवार के सदस्य साथ ले गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि परिवार वालों ने किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed