{"_id":"614a2e698ebc3e847a3775ce","slug":"loot-pilibhit-news-bly4604128196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने असम हाईवे पर महिला के कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने असम हाईवे पर महिला के कुंडल लूटे
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
कुंडल लूट की घटना के बाद बेहोश हुई पीड़ित महिला।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
पूरनपुर। दामाद के साथ बाइक से दवाई लेने जा रही महिला से ओवरटेक कर पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक गिराकर दोनों कुंडल लूट लिए। घटना के बाद महिला बेसुध होकर गिर गई। मौके पर राहगीरों की भीड़ लगी।
विज्ञापन
असम हाईवे पर खारजा नहर के समीप मंगलवार को अपरान्ह करीब सवा 12 बजे की घटना है। शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पोखरापुर निवासी वीरेंद्र कुमार मंगलवार को अपनी सास क्षेत्र की बलरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पुन्नापुर निवासी लालाराम की पत्नी गंगादेवी को दवाई दिलवाने बाइक से शाहगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी सास के शरीर में छोटे दाने निकलने पर शाहगढ़ में एक डॉक्टर से दवाई देने की जानकारी हुई। असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप खारजा नहर के पास पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से आए एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाशों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और उसकी सास के पहने हुए दोनों कुंडल लूट लिए। कुछ देर बाद सास को होश आने पर बदमाशों का पीछा किया। मगर बदमाश पीलीभीत की ओर भाग गए। वीरेंद्र ने बताया कि घटना की जानकारी देने को डायल 112 लगाता रहा। मगर फोन नहीं लगा। कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार ने बताया कि कुंडल लूट की घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।