फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lon

तीन महीने तक लोन की किस्त में छूट बैंक खुद देगी, जालसाजों से बचें

Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
lon
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण के चलते केंद्र सरकार ने तीन महीने तक लोन की किस्तें जमा करने में मिली छूट का लाभ दिलाने के लिए जालसाज भी सक्रिय हो गए हैं। लीड बैंक मैनेजर ने कुछ मामले सामने आने के बाद अंदेशा जताते हुए कहा है कि जालसाज वसूली करने में तो लगे ही हैं, वे पिनकोड आदि जानककर रकम भी उड़ा सकते हैं। इसलिए कहीं कोई दिक्कत आने पर संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक से मिलकर अपनी परेशानी बताएं न कि किसी बाहरी व्यक्ति को।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर एमएम प्रसाद ने बताया कि गृह ऋण, व्यावसायिक ऋण, व्यक्तिगत ऋण से लेकर अधिकांश ऋणों की तीन महीने की किस्तें स्थगित कर दी गई हैं। बैंक तीन महीने तक किस्त न देने की स्थिति में अपने बकायेदारों को न तो नोटिस भेजेगा न ही फोन करेगा। हालांकि बैंक ने तीन महीने तक लोन की किस्तें केवल स्थगित की हैं, माफ नहीं कीं न ही उस पर ब्याज माफ किया है। बकायेदारों को तीनों किस्तें ब्याज सहित आगे चलकर देनी होंगी। उसमें उनको यह सुविधा दी गई है कि वह चाहे तो अपनी बकाया किस्तों में तीन महीने के लोन की किस्तें ब्याज सहित जुड़वा सकते हैं। अगर किसी का बजट इसमें भी नहीं आ रहा है तो अपने लोन की अवधि तीन महीने तक बढ़वा सकते हैं। उसमें बकायेदारों का सिविल खराब नहीं होगा। हालांकि बकायेदारों को बैंक शाखा में जाकर इसके लिए सूचना देना होगी।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर ने बैंकों को आगाह किया है कि जब से तीन महीने की लोन की किस्तें स्थगित करने का सरकार ने आदेश किया है, तब से तमाम जालसाज सक्रिय हो गए हैं। वे बकायेदारों के मोबाइल नंबर पर अपने लिंक भेजकर उनको गुमराह करने में लगे हैं। कोई भी बकायेदार न तो व्हाट्सएप लिंक पर किसी तरह का क्लिक करे और न ही तीन महीने की लोन किस्तें माफी के फोन आने पर ठगों के झांसे में आए क्योंकि कभी-कभी ठग बकायेदारों को फोन भी करके एटीएम का पिन या ओटीपी पूछ लेते हैं और खाते से पैसा निकाल लेते हैं। ऐसे ऑनलाइन ठगों से सतर्क रहें। किसी भी तरह से जालसाजों के झांसे ना जाएं न ही अपने मोबाइल या बैंक खाते की कोई बात किसी से शेयर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed