फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lokdaun

लॉकडाउन का उल्लंघन करने में 95 और लोगों पर एफआईआर

Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
lokdaun
पीलीभीत। लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बेवजह बाहर निकलने वालों पर पुलिस की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। शहर कोतवाली में 78 और बरखेड़ा में 17 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। सभी के घरों पर अब नोटिस भिजवाए जाएंगे। लॉकडाउन का उल्लंघन करने में अब तक 401 लोगों पर कानून का चाबुक चल चुका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली में सिपाही मोहम्मद शाहनवाज की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी जानेआलम, यूनुस, मुन्ने, संजय, ताहिर अहमद, फैजान अली, मोहल्ल फीलखाना निवासी हारून, मोहल्ला भूरे खां निवासी राशिद आठ को नामजद कर 70 अज्ञात को आरोपी बनाया गया। इसमें बताया गया कि 26 मार्च को उसकी ड्यूटी पवन मोबाइल पर थी। इसमें सभी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर घरों से बाहर निकल रहे थे। पूछने पर कोई काम नहीं बता सके। उनको जब सड़क पर आने से मना किया तो बहस पर उतारू हो गए। इसके बाद जब कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा तो सभी भाग गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि इस मामले में सभी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बरखेड़ा। कांस्टेबल कुलदीप यादव की ओर से 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसमें पिपरिया मंडन गांव निवासी रामचंदरलाल, रोहित कुमार, संजीव, लक्ष्मीनरायन, बाबूराम, धर्मवीर, अरसिया बोझ गांव निवासी नेमचंद, राजेश कुमार, प्रेमनरायन, ओमप्रकाश, आमडार गांव निवासी संजीव कुमार, उमरिया गांव निवासी रामकृष्ण, मसीत गांव निवासी लोकेश कुमार, पचपेड़ा पुरवा गांव निवासी रामपाल, परेई गांव निवासी जीवनलाल, मोहल्ला रजानगर निवासी इमरान और आमिल रजा को आरोपी बनाया। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी के घरों पर नोटिस भिजवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कोई काम घरों से बाहर निकलने वालों पर सख्ती की जा रही है। वाहनों के चालान करने के साथ ही लोगों पर एफआईआर करा रहे हैं। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
- रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed