फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Loco pilots perform in a ruckus

लोको पायलटों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Jun 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 09 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Loco pilots perform in a ruckus
लोको पायलटों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
 कासगंज में बृहस्पतिवार रात आरपीएफ के ट्रेन चालक की पिटाई करने के विरोध में जिले के लोको पायलट व सहायक लोको पायलटों में खासा आक्रोश है। आरोपी आरपीएफ जवानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को लोको पायलट काम बंद करके ट्रेन के आगे पटरी पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। बरेली में आंदोलन कर रहे लोको पायलटों से आश्वासन मिलने के बाद रेलवे कर्मचारी पटरी से उठे। लोको पायलटों के विरोध प्रदर्शन से करीब आधा घंटे तक दो ट्रेनों के पहिए थमे रहे। शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे करीब तीन दर्जन लोको पायलट व सहायक लोको पायलट कुंदन कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर जमा हुए। उन्होंने पहले कासगंज में आरपीएफ जवानों की गुंडागर्दी की निंदा की गई। साथी आरोपी आरपीएफ जवानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर चक्का जाम करने का निर्णय लिया। इसके बाद शाहजहांपुर से पीलीभीत आ रही ट्रेन संख्या 52298 को आउटर पर ही रोक लिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोको पायलट ट्रेन के आगे पटरी पर बैठकर आरपीएफ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इधर, पूर्वाह्न 11 बजे  पीलीभीत से मैलानी जाने वाली ट्रेन संख्या 52205 को टोकन नहीं लेने दिया गया। इस कारण खड़ी हो गई। प्रदर्शनकारियों ने इन दोनों ट्रेनों को आगे नहीं बढ़ने दिया। करीब आधा घंटे बाद नेतृत्व कर रहे कुंदन कुमार ने बरेली में आंदोलन कर रहे साथी लोको पायलटों से फोन पर बात की। उनके द्वारा आश्वासन मिलने की जानकारी देने पर यहां के लोको पायलटों ने प्रदर्शन खत्म किया। करीब आधा घंटे बाद दोनों ट्रेनों को आगे रवाना किया जा सका। प्रदर्शन करने वालों में गौतम कुमार, मान सिंह, विंध्याचल यादव, भगवान स्वरुप, राजेश मीणा, रामकृष्ण मीणा, अर्जुन राय, सईद अहमद, भगवालन लाल आदि लोको पायलट व सहायक लोको पायलट मौजूद रहे।             
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed