फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break

पाबंदी बढ़ने से पहले बाजार में सामान खरीदने को लगी भीड़, सामाजिक दूरी तार-तार

Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
lockdown break
पीलीभीत। राज्य सरकार ने अनलॉक 2 के दौरान 55 घंटे के लिए पाबंदियां बढ़ाने की घोषणा क्या कर दी, लोग इस बात से आशंकित हो गए कि कहीं पहले की तरह लॉकडाउन तीन दिन से आगे न बढ़ जाए। इसके चलते देर शाम बाजार में आवश्यक घरेलू चीजों की खरीदारी की होड़ मच गई। बड़ी संख्या में दुकानों पर पहुंचने से कोरोना के दौर में सामाजिक दूरी की व्यवस्था तार-तार हो गई। न लोगों में कोरोना का डर दिखा, न ही पुलिस प्रशासन का। दुकानें बंद न होने तक खरीदारी चलती रही।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से 55 घंटे का लॉकडाउन लागू कर दिया। लॉकडाउन से पहले लोग एकाएक आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए घर से निकल पड़े। गुड़ मंडी, जेपी रोड, चूने वाली गली, सब्जी मंडी, चूड़ी वाली गली, छीपियान मस्जिद चौराहा, गल्ला मंडी, ड्रमंडगंज चौराहा, स्टेशन रोड की दुकानों पर भीड़ जमा हो गई। इसमें सामाजिक दूरी की व्यवस्था भी भंग हो गई। लोगों ने कोरोना महामारी की चिंता किए बिना देर रात एक दूसरे से सटकर दुकानों से सामान खरीदा। बहुत से लोग मुंह पर मास्क भी नहीं लगाए थे। दुकानदारों ने भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कराया। यहां तक कि अधिकांश दुकानों पर मौके की नजाकत देखकर रोजमर्रा का सामान भी महंगा हो गया। सब्जी के रेट भी यकायक आसमान पर पहुंच गए। किराना दुकानदारों ने रोजमर्रा की चीजों पर भीड़ के हिसाब से दो रुपए से लेकर पांच रुपये तक बढ़ा दिए। दूसरी ओर सब्जी दुकानों पर आलू, टमाटर, तोरई, लौकी आदि सब्जियों को डेढ़ से दोगुने दामों पर बेचा। बाजार में पुलिस प्रशासन की सख्ती भी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed