फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   lockdown break in Pilibhit

छूट मिलते ही लॉकडाउन हुआ धड़ाम तो समय फिर सुबह 6 से 9

Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
lockdown break in Pilibhit
पीलीभीत। करीब एक महीना बीतने के बाद सोमवार से प्रशासन ने नियमों में कुछ ढील दी तो पहले ही दिन सड़कों पर लॉकडाउन धड़ाम नजर आया। इसके बाद प्रशासन ने मंगलवार से फिर समय बदलकर किराना दुकानों के लिए फिर सुबह छह से नौ तक का निर्धारित कर दिया। मंडी सुबह चार से सात बजे तक यथावत खुलेगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन में रविवार तक किराना दुकानें सुबह छह से नौ बजे तक खुल रही थीं। सरकार की पहल के बाद सोमवार से प्रशासनिक स्तर पर नियमों में ढील का आदेश जारी होते ही किराना दुकानें सुबह 10 से शाम चार बजे तक खुलीं। अधिकारियों से सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कहा गया था, मगर पहले दिन ही चारों तरफ अव्यवस्था फैल गई। किराना दुकानों के खुलते ही सड़कों पर भीड़ उमड़ पड़ी। किराना मंडी, चौक बजार, स्टेशन रोड, लोहा मंडी समेत सभी इलाकों में लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। दुकानों पर सिर्फ सामान खरीदने की होड़ लगी रही। भीड़ के आगे पुलिस भी पूरी तरह बेबस दिखी। नियमों में ढील मिलने के बाद लॉकडाउन का पालन कराना पुलिस को मुश्किल हो गया। भ्रमण पर निकले एडीएम वित्त अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र भी नजारा देख दंग रह गए। इसके बाद अनाउंसमेंट कर आम नागरिकों से सामाजिक दूरी बनाने की अपील की गई। कई जगहों पर सख्ती से भी समझाया गया। मगर, अधिकारियों के जाने के बाद हालात जस के तस हो गए। स्थिति देखते हुए प्रशासन ने अपना फैसला बदल दिया। रात को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि अब मंगलवार से किराना दुकानें व कृषि संबंधी दुकानें सुबह छह से नौ बजे तक ही खुलेंगी। डेयरी से दूध भी इसी वक्त लिया जा सकेगा, शाम को हालांकि छह से सात बजे तक भी डेयरी खुलेंगी।
विज्ञापन

किराना के अलावा भी खोल ली गईं दुकानें
किराना दुकानों के खुलने के आदेश हुए तो इसकी आड़ में कुछ व्यापारियों ने कन्फैक्शनरी, टेलर, रेडीमेड गारमेंट्स की भी दुकानें खोल लीं। रेलवे स्टेशन रोड पर आर्य समाज मंदिर के पास रेडीमेड गारमेंट्स की एक बड़ी दुकान खुली मिली तो अधिकारियों ने उसे बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस हेलमेट को टोकती रही, वाहनों की आवाजाही होती रही
लॉकडाउन में स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना आवश्यक कार्य कोई भी व्यक्ति वाहन का इस्तेमाल नहीं करेगा। इस अनुमति के बाद भी दुपहिया वाहन पर एक और चार पहिया पर दो लोग सफर करेंगे। इसके बावजूद लॉकडाउन की छूट मिलते ही सड़कों पर वाहन दौड़ते रहे। पुलिस इस पर शिकंजा कसने के बजाय बाइक सवारों को हेलमेट पहनकर निकलने की सीख जरूर देती रही। इसका पता लगने पर एएसपी रोहित मिश्र ने फटकार लगाई और कहा कि वाहन का बेवजह प्रयोग ही नहीं होने देना है, हेलमेट को लेकर खुद पुलिस गुमराह न हो।
मेडिकल व किराना दुकानों पर सटकर खड़े हुए लोग, मास्क प्रयोग पर भी लापरवाही
सामाजिक दूरी बनाने की बात की जाए तो किराना दुकान से लेकर मेडिकल स्टोर तक लापरवाही देखी गई। एक दूसरे से सटकर लोग जरूरी सामान की खरीदारी करते रहे। यही नहीं, भीड़ में अधिकांश मास्क का प्रयोग भी करते नहीं दिखे। कुछ लोगों ने मास्क पहना भी लेकिन उसे सिर्फ डांट फटकार से बचने को गले में लटका रखा था, मुंह पर लगाने से परहेज कर रहे थे।

लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। वाहनों का प्रयोग बेवजह नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों से भी सामाजिक दूरी बनाते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed