फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Location of tiger not found 14 cameras installed within 10 km radius in Pilibhit Tiger Reserve

Pilibhit Tiger Reserve: लंगड़े बाघ की नहीं मिली लोकेशन, 10 किमी के दायरे में लगाए गए 14 कैमरे

Wed, 17 Apr 2024 05:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Apr 2024 05:22 PM IST
सार

तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बाघ लंगड़ाते हुए दिख रहा था। उसकी लोकेशन पता लगाने के लिए 10 किमी के दायरे में 14 कैमरे लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
Location of tiger not found 14 cameras installed within 10 km radius in Pilibhit Tiger Reserve
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में लंगडाकर चल रहे बाघ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी निगरानी शुरू कराई गई। 24 घंटे निगरानी में जुटी टीमों को बाघ की अब तक कोई लोकेशन नहीं मिली है। लोकेशन का पता लगाने को 10 किलोमीटर के दायरे में 14 कैमरे लगाए हैं। रेस्क्यू के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन


तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बाघ लंगड़ाकर चल रहा था। जबकि कुछ समय पहले इसी बाघ को रेस्क्यू के बाद टीम ने फिट करार दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से उसकी निगरानी बढ़ा दी गई। 24 घंटे निगरानी के आदेश जारी करते हुए टीमों को लगाया गया था। बाघ की आवाजाही वाले स्थान पर चार ट्रेप कैमरे लगाए गए थे। इतनी कवायद के बाद भी बाघ उस क्षेत्र में निगरानी में लगी टीमों को दोबारा नहीं दिखा। 

विज्ञापन

14 कैमरे लगाए गए 
कैमरों में भी कोई फुटेज नहीं आ सकी थी। अब बाघ पर नजर रखने के लिए दस किलोमीटर के दायरे में 14 कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा घायल बाघ को रेस्क्यू करने के लिए शासन से अनुमति भी मांगी गई है। इस पर अभी कोई निर्णय नहीं हो सका है। बाघ के दिखाई देने से माना जा रहा है कि शायद उसने वह क्षेत्र छोड़ दिया है। ऐसे में अधिकारियों की चिंता भी बढ़ गई है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मनीष सिंह ने बताया कि निगरानी कराई जा रही है। बाघ की वहां पर उस दिन से कोई लोकेशन नहीं मिली है। दस किलोमीटर के दायरे में 14 कैमरे लगाए गए हैं। रेस्क्यू के लिए अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed