{"_id":"66773e64482aa3ec2f0b0744","slug":"live-bags-are-being-set-up-to-protect-against-flood-due-to-increase-in-water-level-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118320-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जलस्तर बढ़ने से बाढ़ से बचाव को लगाए जा रहे जियो बैग धंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जलस्तर बढ़ने से बाढ़ से बचाव को लगाए जा रहे जियो बैग धंसे
विज्ञापन
शारदा नदी तट पर गांव के लोगों से जानकारी करते अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार । स्रोत - ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा की बाढ़ से बचाने के लिए नदी किनारे लगाए जा रहे जियो बैग धंसने पर गांव की ओर नदी की धार बहने की शिकायत पर शनिवार को कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने नदी तट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने जियो बैग की एक और लेयर शीघ्र लगाने के निर्देश अधिनस्थों को दिए।
शारदा नदी किनारे गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर सहित नदी के इस ओर के किनारों को बचाने के लिए जियो बैग की ठोकर बनाई जा रही है। इसके अलावा नदी की धार को मोड़ने के लिए चेनेलाइजेशन कराया जा रहा है। दो दिन पहले नदी का जलस्तर बढ़ने पर दो जियो बैग धंसने से नदी का पानी गांव की ओर बहने लगा था।
इस पर नदी का जलस्तर बढ़ने पर दोबारा पहले की स्थिति होने की आशंका व्यक्त कर इसकी शिकायत अधिशासी अभियंता कानपुर से की गई थी। शनिवार को अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार ने नदी के तट पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मौके पर पहुंचे लोगों से जानकारी की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि बाढ़ से बचाने के लिए लगाए जा रहे दो जियो ट्यूब नदी का जलस्तर बढ़ने पर धंस गए थे। इससे नदी का पानी गांव की ओर बहने लगा था। अगर नदी का जलस्तर बढ़ता है तब गांव में बाढ़ की स्थिति पहले की तरह होने की आशंका है।
कराए गए करोड़ों रुपये की लागत से काम नदी में समा जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता ने जियो बैग की एक और लेयर शीघ्र लगाने के निर्देश अधिनस्थों को दिए।