फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   LIU investigation

महिला को बांग्लादेशी बताकर एलआईयू आवेदन पर नहीं लगाई रिपोर्ट

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
LIU investigation
पीलीभीत। सरकारी राशन की दुकान का प्रस्ताव पास होने के बाद एक महिला अपना चरित्र प्रमाण पत्र के लिए एक माह से भटक रही है। वह जब अपना चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने आई तो एलआईयू इंस्पेक्टर ने उसे बांग्लादेशी बता दिया। साथ ही आवेदन पर अपनी रिपोर्ट लगाने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी ज्योति मंडल पत्नी समरेश मंडल ने डीएम कार्यालय में की शिकायत में बताया कि कई दशकों से उसका परिवार यहीं के गांव में रहते हैं। बीते माह पुलिस लाइन से भी उनका चरित्र प्रमाण पत्र बनाया जा चुका है। वर्तमान में पीड़िता के नाम से सरकारी राशन की दुकान का प्रस्ताव कर दिया गया। कोटेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी तो उसने आवेदन किया। इस पर एक सप्ताह पूर्व महिला से कुछ कागजात मंगाए गए। उसके बाद एलआईयू की ओर से उसे फिर बांग्लादेशी होने की बात कहकर प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने से इनकार कर दिया गया। उधर, एफआईयू इंस्पेक्टर कंचन सिंह रावत का कहना है कि दरअसल, महिला के नाम से भारतीय नागरिकता को लेकर भी आवेदन किया गया था। अब सूची निकलवाई गई, मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed