फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Listening and reciting Shrimad Bhagwat Katha both liberating

Pilibhit News: श्रीमद्भागवत कथा सुनना, सुनाना दोनों ही मुक्तिदायक

Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Listening and reciting Shrimad Bhagwat Katha both liberating
बिलसंडा। नगर के सत्संग भवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। वृंदावन से आए कथा व्यास जतिन शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनना और सुनाना दोनों ही मुक्तिदायक हैं। यह आत्मा को मुक्ति का मार्ग दिखाती है। भागवत पुराण को मुक्ति ग्रंथ कहा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पितरों की शांति के लिए इसे हर किसी को सुनना चाहिए। रोग-शोक, पारिवारिक अशांति दूर करने, आर्थिक समृद्धि तथा खुशहाली के लिए भी श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण फलदायी होता है। श्रीमद्भागवत जीवन चक्र से जुड़े प्राणियों को उनकी वास्तविक पहचान करती है। सांसारिक दुख, लोभ, मोह जैसी भावनाओं के बंधन से मुक्त करते हुए ईश्वर तथा उसी का एक अंश आत्मा से साक्षात्कार कराती है।
विज्ञापन

जतिन शास्त्री ने कहा कि सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता। इस संसार में जो भगवान का भजन न कर सके, वह सबसे बड़ा भाग्यहीन है। भगवान इस धरती पर बार-बार इसलिए आते हैं ताकि हम कलयुग में उनकी कथाओं का आनंद ले सकें और कथाओं के माध्यम से अपना चित्त शुद्ध कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed