फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Light festival celebrated in gurudwaras, Shabad kirtan was happy to hear

गुरुद्वारों में मनाया गया प्रकाश पर्व, शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

Tue, 01 Dec 2020 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Light festival celebrated in gurudwaras, Shabad kirtan was happy to hear
पीलीभीत। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार गुरुद्वारों में नाममात्र ही संगत पहुंची। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्रीअखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। शबद कीर्तन भी हुए।
विज्ञापन

शहर के गुरुद्वारा छेवी पातशाही में सोमवार को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा। दीवान सजाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन भी हुए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संगत ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका। इसके अलावा अन्य गुरुद्वारों में भी प्रकाश पर्व मनाया गया।
विज्ञापन

बीसलपुर। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में 28 नवंबर से चल रहे श्री अखंड पाठ साहिब का सोमवार को भोग पड़ा। बहन रविंद्र कौर के जत्थे ने गुरुनानक देव जी के जीवन और उनके द्वारा सिख धर्म के लिए किए गए बलिदान के बारे में बताया। लंगर भी चला। इस मौके पर गुरुदयाल सिंह, हरमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुखदेव सिंह, सुबेग सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, कमलप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझोला। क्षेत्र के गुरुद्वारा सिंह सभा गिधौर, गुरुद्वारा सिंह सभा मझारा, गुरुद्वारा सिंह सभा ड़्यूनी डैम, सूरजपुर, ढकिया हुल्करी, टांडा बिजैसी, पोलीगंज समेत अन्य गुरुद्वारों में सोमवार को प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरुद्वारों में पाठ के भोग के बाद संगत से एक दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस दौरान के उपलक्ष्य पर पटाखे छोड़े गए।
सतनाम वाहे गुरु जाप का दसवे दिन हुआ समापन
मझोला। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा में चल रहे मूल मंत्र का जाप दसवें दिन यानी सोमवार को समापन हो गया। गुरुद्वारा कमेटी के सेवादार सरदार चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारे में मंगलवार से श्री अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ होगा। तीन दिसंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के चलते संगत को सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा गया है।
अखंड पाठ हुआ संपन्न, गुरु का अटूट लंगर छका
पूरनपुर। गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा श्री सिंहसभा में 26 नवंबर से चल रही अखंड पाठों की लड़ी का भोग पड़ा और दीवान सजा। हजूरी रागी गुरमेज सिंह ने कीर्तन किया। हेड ग्रंथी जसपाल सनिंह ने गुरुनानक देव जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और उनके बताए रास्तों पर चलने का आवाहन किया।
शिरोमणि कमेटी के दिलप्रीत सिंह के कीर्तनी जत्था ने कीर्तन कर गुरु महाराज के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए समाज हित में किए गए कार्यों का वर्णन किया। शाम को हुए धार्मिक समारोह में बच्चों ने प्रतिभाग किया। पर्व को लेकर पूरे दिन लंगर चलता रहा। इस दौरान गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैहरा, कश्मीर सिंह, जागीर सिंह, सुखदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, राजविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में भव्य सजावट की गई थी।

इसके अलावा अकाल एकेडमी गोमती में हुए कार्यक्रम में बच्चों ने शबद गायन, कविताएं, भजन, भाषण दिया। प्रधानाचार्या कुलप्रीत कौर ने गुरुनानक देव की ओर से दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में अनुसरण करने को प्रेरित किया। अच्छी प्रस्तुति पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed