{"_id":"66bfcb6378b9701096010114","slug":"lifts-being-installed-along-with-escalators-at-railway-stations-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121007-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्टेशन पर एक्सलेटर के साथ-साथ लगाई जा रही लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्टेशन पर एक्सलेटर के साथ-साथ लगाई जा रही लिफ्ट
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर लिप्ट लगाने को तैयार किया जा रहा फाउंडेशन।संवाद
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में विस्तार करने के साथ ही दिव्यांगजन यात्रियों को राहत देने के लिए परिसर में प्लेटफार्म क्षेत्र में एक्सलेटर के साथ लिफ्ट लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। इसके लिए 7.55 करोड़ रुपये मंजूर हुई हैं। यहां फाउंडेशन का कार्य भी अंतिम चरण में है।
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में पीलीभीत के रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। योजना के तहत स्टेशन का पुनर्विकास कराया जाना है। कार्यालय, टिकट विंडो, प्लेटफार्म क्षेत्र आदि को नया रूप दिया जाएगा। बजट भी जारी हो गया है। स्टेशन पर वर्तमान में कार्यालय आदि के पुनर्विकास का कार्य बंद है, लेकिन सुविधाओं को विस्तार देने के साथ दिव्यांगजन यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एक्सलेटर लगाने का कार्य जारी है।
इसके लिए स्टेशन के प्रत्येक प्लेटफार्म पर फाउंडेशन बनाया जा रहा है। बरेली की कार्यदायी संस्था से जुड़ी टीम निर्माण कार्य में जुटी है। लिफ्ट और एक्सलेटर के कार्य के लिए 7.55 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि चार माह के भीतर कार्य पूरा हो जाएगा। हालांकि अन्य कार्य न होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।