फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   life imprisonment

बालक को मारकर खाने वाले की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली

Sun, 08 Mar 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
life  imprisonment
पीलीभीत। उच्च न्यायालय ने अमरिया में तीन साल पहले छह वर्षीय बालक मोनिस की हत्या के बहुचर्चित मामले में दोषी नजीम मियां को सुनाई गई फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। उसे मौत होने तक कैद की सजा सुनाई गई है। नजीम मियां को पीलीभीत के अपर सत्र न्यायाधीश ने 10 अप्रैल 2018 को फांसी की सजा सुनाई थी। उस पर 35 हजार जुर्माना भी लगाया गया था।
विज्ञापन

थाना अमरिया में मोइन ने 21 फरवरी 2017 को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अनुसार उसका छह वर्षीय भतीजा मोनिस दोपहर 12:30 बजे अचानक गायब हो गया। उसने देखा कि अभियुक्त नजीम मियां उसे अपने साथ एक खाली घर में ले जा रहा है। पीड़ित के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचा तब नजीम मियां उसके शव को चाकू से काटकर टुकड़े-टुकड़े कर रहा था। मौके पर ही नजीम मियां को शव के साथ पकड़ लिया गया। अभियुक्त के मुंह पर भी खून लगा था। शव के कुछ टुकड़े गायब थे। इससे लगा कि उसने हत्या के बाद मांस को खाया भी था।
विज्ञापन

आशंका जताई गई कि बालक के साथ कुकृत्य की कोशिश भी की गई। उसमें असफल रहने पर ही उसकी निर्मम हत्या की गई। इस हत्याकांड की सुनवाई के बाद अदालत ने 10 अप्रैल 2018 को नजीम मियां को फांसी की सजा सुनाई थी। उस पर 35000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके खिलाफ आरोपी ने हाईकोर्ट में अपील की थी। राज्य सरकार की ओर से भी मौत की सजा की पुष्टि के लिए मामले को हाईकोर्ट संदर्भित किया था। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रत्यंतर दिवाकर और न्यायमूर्ति राजवीर सिंह ने बीते दिवस इस केस पर अपना फैसला सुनाया। उन्होंने आरोपियों को निचले कोर्ट से दी गई फांसी की सजा को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed