फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Letter written with blood to fulfill the demand, sent to the Prime Minister and the Chief Minister

मांग पूरी कराने के लिए खून से लिखा पत्र, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा

Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Letter written with blood to fulfill the demand, sent to the Prime Minister and the Chief Minister
पीलीभीत के रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र लिखते सफाई कर्मचारी ? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश पंचायती ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाली समेत पांच मांगों को लेकर अपने खून से पत्र लिखा। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को रजिस्ट्री डाक से भेजे।
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना, सेवा नियमावली बनाने, पे-रोल व्यवस्था समाप्त कराने, कैशलेस सुविधा लागू कराने, पदोन्नती की मांगों को लेकर रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्र हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने अपने जिस्म से खून निकाला। इसके बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र तैयार किया। खिलने के दौरान लकड़ी का कलम और स्याही के जगह खून का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद दोनों पत्र रजिस्टी डाक से भेजे गए। इनमें पांचों मांगों मनमाने के लिए मांग की गई है। इस दौरान जिला मंत्री रामसेवक बाल्मीकि ने भी अपने खून से पत्र को लिखा। कर्मचारियों ने खून से लिखे पत्रों को हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर तस्लीम खान, हरपाल सिंह, वाहिद अली, दीपचंद, श्रीपाल, कांता प्रसाद, वली मोहम्मद, रामनिवास, राकेश सोनकर, अमर बहादु,र हरीश कुमार, बाबूराम, इकबाल, राजीव कुमार, फूलचंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed