{"_id":"bbf5ac16eb51780129206e5c72aa8926","slug":"let-s-make-today-mahadan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
पीलीभीत।
Updated Sat, 13 Jun 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रोटरी क्लब के तत्वावधान में 14 जून
विज्ञापन
को जिला अस्पताल में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियां शनिवार
शाम पूरी कर ली गई है। शिविर का उद्घाटन रविवार सुबह नौ बजे डीएम ओएन सिंह
करेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में दूसरी बार आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर महादानियों का उत्साह देखते ही बना। शनिवार को रोटरी क्लब अध्यक्ष सतीश जायसवाल के पुत्र अंकुर जायसवाल, संयम जायसवाल, रोटरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सीए संजय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नीरज अग्रवाल समेत रोटरी परिवार से जुड़े सात लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इसके अलावा मोहम्मद इरशाद, राकेश कुमार, सचिन सक्सेना, शिवा दिवाकर, मनीष सिंह समेत तमाम लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। तमाम लोगों ने देर शाम तक कार्यालय में दूरभाष के जरिए रक्तदान शिविर की जानकारी की और रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की। अमर उजाला परिवार सभी लोगों से अपील करता है कि वह इस खास मौके को अपनी जिदंगी का यादगार लम्हा बनाएं और रक्तदान कर चार जिदंगियां बचाने का संकल्प लें।
इधर रोटरी क्लब के अध्यक्ष सतीश जायसवाल समेत कई पदाधिकारियों ने अमर उजाला टीम के साथ जिला अस्पताल स्थित राजकीय रक्तकोष में पहुंचकर शिविर की तैयारियों का जायजा लिया और रक्तकोष के प्रभारी डॉ. महावीर सिंह व अन्य स्टाफ से शिविर की रुपरेखा पर चर्चा की। शिविर में डीएम के अलावा एसपी जेके शाही, सीएमओ डॉ. ओमचौहान, सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
रक्तदान शिविर सराहनीय प्रयास: डीएम
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय प्रयास है। आपके एक यूनिट रक्त से चार जिदंगियां बचाई जा सकती है। स्वस्थ लोग रक्तदान शिविर में अवश्य हिस्सा लें।
ओएन सिंह, जिलाधिकारी
रक्तदान से हार्ट व किडनी रहती है सुरक्षित
रक्तदान जीवनदान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से ब्लडप्रेशर, हार्ट, किडनी से संबंधित बीमारियों से बचाव की संभावना रहती है। इससे नए आरबीसी, प्लेटलेटस का फारमेशन भी तेज होता है।
डॉ. ओम चौहान, सीएमओ
25 सालों से रक्तदान करते आ रहे हैं दीपेंद्र
शहर के मोहल्ला तुलाराम निवासी 46 वर्षीय दीपेंद्र सिंह चौहान पिछले 25 वर्षों से रक्तदान करते आ रहे हैं। उन्होंने 20 वर्ष की आयु में पहली बार महिला अस्पताल में एक महिला को खून दिया था जो मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थी। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से आत्मसंतुष्टि मिलती है। उनका ब्लड ग्रुप बी निगेटिव है जो बहुत कम लोगों में पाए जाने के कारण जरूरत पड़ने पर बड़ी मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है। यही वजह है कि वह जरूरत पड़ने पर मुरादाबाद व बरेली के भी कुछ लोगों को रक्त दे उनकी जिंदगी बचा चुके हैं। दीपेंद्र वालीबाल के राज्यस्तरीय खिलाड़ी रह चुके हैं।
महादान अन्य लोगों को करता है प्रोत्साहित
शहर के राजाबाग कालोनी निवासी 25 वर्षीय राजेश मिश्रा भी अब तक करीब आठ बार जरुरतमंदों के लिए रक्तदान कर चुके हैं। कहते हैं कि रक्तदान महादान माना जाता है। इससे समाज के अन्य लोग भी प्रोत्साहित होते हैं। अमर उजाला का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।
अमर उजाला पैदा कर रहा है समाज सेवा का जज्बा
रक्तदान शिविर का आयोजन कर अमर उजाला लोगों में समाजसेवा का जज्बा पैदा कर रहा है। यह कहना है कि बरहा निवासी व पूर्व छात्रनेता हरीश सिंह का। हरीश 14 जून को होने वाले रक्तदान शिविर में महादान करेंगे। इसके लिए वह अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं।