{"_id":"5d41837b8ebc3e6c901c0fd5","slug":"lepord-pilibhit-news-bly3706666108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार कैमरों से शुरू हुई तेंदुओं की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार कैमरों से शुरू हुई तेंदुओं की निगरानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। सीमावर्तीं क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तेंदुए की सक्रियता जारी है। बढ़ती सक्रियता के चलते ग्रामीणों में खौफ है। ग्रामीणों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। इसके बाद गंभीर हुए टाइगर रिजर्व के अफसरों ने तेंदुओं की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अफसरों के निर्देश पर रेंजर बजीर हसन की मौजूदगी में नौजल्हा क्षेत्र में तेंदुए की अधिक चहलकदमी वाले क्षेत्र में चार कैमरे लगा दिए गए हैं।
बराही रेंज के अंतर्गत इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे आधा दर्जन गांव की सीमा में पिछले लंबे समय से तेंदुओं का आतंक है। नौजल्हा जंगल से बाहर आ रहे तेंदुए आबादी क्षेत्र में दस्तक देकर मवेशियों को लगातार निवाला बन रहे हैं। बढ़ती सक्रियता के बाद मुख्यालय के निर्देश पर तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ा जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी तेंदुओं की दहशत कम नहीं हो सकी है। तेंदुए लगातार आबादी में दस्तक देकर दहशत फैलाए है। इधर, बढ़ती सक्रियता के बाद एक बार फिर टाइगर रिजर्व के अफसरों ने तेंदुओं की निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए है। मंगलवार शाम बराही रेंजर बजीर हसन ने क्षेत्रीय वनकर्मियों के साथ नौजल्हा वन चौकी पहुंचकर तेंदुओं की अधिक चहलकदमी वाले क्षेत्र में चार कैमरें लगाए हैं। रेंजर बजीर हसन ने बताया कि तेंदुए की संख्या की अभी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। निगरानी के लिए चार कैमरे लगा दिए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।