फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard Safari to be developed with Rs 49 crore, leopards to be seen in 30 km area

Pilibhit News: 49 करोड़ से विकसित होगी लेपर्ड सफारी, 30 किलोमीटर क्षेत्र में होंगे तेंदुओं के दीदार

Tue, 26 May 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Leopard Safari to be developed with Rs 49 crore, leopards to be seen in 30 km area
1700 हेक्टेयर जंगल को संवारा जाएगा, शासन को भेजी गई डीपीआर में पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण पर फोकस
विज्ञापन

पीलीभीत। जिले में प्रस्तावित लेपर्ड सफारी परियोजना अब आकार लेने लगी है। करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले प्रोजेक्ट की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। परियोजना के तहत 1700 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 30 किलोमीटर लंबे जंगल क्षेत्र को विकसित कर सुरक्षित किया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि यह सफारी पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनेगी और यहां तेंदुओं की श्योर शॉट साइटिंग संभव होगी।
जिले के गोपालपुर जंगल क्षेत्र में तेंदुआ सफारी को लेकर पिछले माह प्रयास शुरू किए गए थे। एक दिन पूर्व मुख्य वन संरक्षक एवं एफडी पीपी सिंह ने अधिकारियों के साथ संबंधित क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति देखकर विस्तृत जानकारी जुटाई थी। एफडी पीपी सिंह ने उपेक्षित पड़े जंगल क्षेत्र को सुरम्य और व्यवस्थित बनाने के लिए सोशल फारेस्ट्री विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत चिह्नित जंगल क्षेत्र को फेंसिंग के जरिए सुरक्षित किया जाएगा। साथ ही सोशल फारेस्ट्री की दियोरिया रेंज और खुटार क्षेत्र को भी पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक गोपालपुर के पास स्थित जंगल क्षेत्र में पेड़ों के अत्यधिक झुकाव और रास्तों में आ रही बाधाओं को दूर करने पर विशेष काम होगा, ताकि पर्यटकों की आवाजाही आसान हो सके। जंगल में पानी और हरियाली की बेहतर उपलब्धता के कारण यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए अनुकूल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि परियोजना को लेकर शीर्ष अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। डीपीआर में हर आवश्यक बिंदु को शामिल किया गया है, जिससे यह सफारी भविष्य में पीटीआर के बाद जिले का बड़ा पर्यटन केंद्र बन सके। करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस प्रोजेक्ट की डीपीआर शासन को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed