{"_id":"58e797d94f1c1bdc315b7d35","slug":"leopard-panic-in-mala-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"माला कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माला कॉलोनी में घुसा तेंदुआ, दहशत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल किनारे बसे गांव में वन्यजीवों की दहशत कायम है। शुक्रवार सुबह माला रेंज के निकट स्थित माला कॉलोनी के एक घर में तेंदुआ घुस गया। घर वालों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया, लेकिन गांव वालों में दहशत छोड़ गया। माला रेंज से सटे गजरौला थाना क्षेत्र के गांव माला कॉलोनी निवासी निताई हलधर अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सुबह करीब आठ बजे एक तेंदुआ दौड़ते हुए उनके घर में घुस गया। तेंदुए को आंगन में देख घर वालों में दहशत घर कर गई। किसी तरह हिम्मत कर घर वालों ने शोर मचाया। जिसपर तेंदुआ भाग गया। गांव वालों ने जंगल तक उसका पीछा किया। इस बीच गांव से गुजर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा को गांव वालों ने तेंदुआ आने की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने इसकी सूचना वनविभाग को दी। कुछ देर बाद माला रेंज की टीम गांव पहुंची। घर व गांव वालों से जानकारी लेने के साथ ही उसके पदचिन्ह भी ट्रेस किए। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि जंगल से सटी कॉलोनी होने के चलते अक्सर तेंदुआ आ जाता है। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उसकी निगरानी को टीम लगाई गई है साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन